मैं करूंगा मोदी के लिए प्रचार…, ‘जनता की अदालत’ में ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल?,

SHARE:

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत को संबोधित करते हुए बीजेपी पर कड़ा हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि एग्जिट पोल में बीजेपी की डबल इंजन की सरकारें हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से जा रही हैं, लेकिन अब दोनों इंजन फेल हो गए हैं; एक इंजन जून में ध्वस्त हो गया था, जब 240 सीटें मिलीं, और दूसरा इंजन अब पूरे देश से जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि लोगों को समझ आ गया है कि डबल इंजन की सरकारों का मतलब – महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगार है.

Leave a Comment

Read More