Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » उत्तर प्रदेश » ब्रेकिंग न्यूज़ उद्योगपति रतन टाटा का निधन नहीं रहे उद्योगपति रतन टाटा लंबे समय से थे बीमार रतन टाटा जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थे भर्ती।।

ब्रेकिंग न्यूज़ उद्योगपति रतन टाटा का निधन नहीं रहे उद्योगपति रतन टाटा लंबे समय से थे बीमार रतन टाटा जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थे भर्ती।।

नई दिल्ली: रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बात की और संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने किया रतन टाटा को याद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, ‘रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों में ही अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं। उद्योगपति रतन टाटा ने इसी अस्पताल में बुधवार रात अंतिम सांस ली थी। महाराष्ट्र सरकार ने टाटा के निधन पर राजकीय शोक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है। रतन टाटा के असिस्टेंट शांतनु नायडू ने क्या कहा

रतन टाटा के भरोसेमंद सहयोगी 30 साल के शांतनु नायडू ने कहा, ‘अब इस दोस्ती के बाद मेरे अंदर जो खालीपन बचा है, मैं पूरा जीवन उसे भरने की कोशिश में बिता दूंगा। प्यार के लिए दुख की कीमत चुकानी पड़ती है। अलविता मेरे लाइटहाउस।’ उन्होंने रतन टाटा के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। क्या था रतन टाटा का आखिरी पोस्ट सोमवार को रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद।’ तब उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘मेरी हेल्थ को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बारे में मुझे पता लगा और मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि ये दावे बेबुनियाद हैं। उम्र के कारण मेरी मेडिकल जांच हो रही। चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं और अनुरोध करता हूं कि गलत जानकारी साझा करने से बचें।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट। (सोर्स ऑफ़ जनता से रिश्ता)

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ढोंगी बाबा की काली करतूत: पीड़िता बोलीं- धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत , प्रेत बाधा बताकर महिला से किया दुष्कर्म

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है, जहां आस्था के नाम पर

Live Cricket