दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार: पुलिस जांच में जुटी, रेप के बाद महिला को अधमरी हालत में सड़क पर फेंका

SHARE:

महिलाओं के खिलाफ अपराध की संख्या राजधानी में लगातार बढ़ रही है. यहां एक 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है. महिला को रेप करने के बाद आरोपियों ने उसे सराय काले खां क्षेत्र में अर्द्धचेत हालत में फेंक दिया. शनिवार को पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली थी, जब एक राहगीर ने महिला को देखा और उसे पुलिस को बताया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया.

Leave a Comment

Read More