हापुड़ में स्थित जे. एम. एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सफल प्लेसमेंट ड्राइव एक्सिस बैंक के साथ आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 18 छात्रों का चयन।

SHARE:

दिनांक:20/06/2025

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

हापुड़ में स्थित जे. एम. एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सफल प्लेसमेंट ड्राइव एक्सिस बैंक के साथ आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 18 छात्रों का चयन।

जे. एम. एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्लेसमेंट विभाग द्वारा बी. बी. ए., बी. कॉम और एम. बी. ए. अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में एक्सिस बैंक के एच. आर. श्री सूर्यांश सिंह ने छात्रों का साक्षात्कार लिया और 18 छात्रों का चयन किया।

 

सफलता की कहानी

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने बताया कि छात्रों के इस प्लेसमेंट से हमें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक्सिस बैंक की टीम में भूमिकाओं की पेशकश करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि उनके विविध कौशल और सक्रिय दृष्टिकोण उन्हें एक्सिस बैंक टीम के लिए भविष्य में मूल्यवान बनाएंगे।

नियुक्ति की जानकारी

संस्थान के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम ने बताया कि जे. एम. एस. ग्रुप के बी. बी. ए., बी. कॉम और एम. बी. ए. अंतिम वर्ष के 18 छात्रों ने एक्सिस बैंक के सभी साक्षात्कार मानदंडों पर पूर्ण रूप से सफल होते हुए कंपनी में BDE (Business Development Executive) के पद पर लगभग 4 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर नियुक्ति प्राप्त की है।

शुभकामनाएं और आशीर्वाद

संस्थान के सचिव डॉ. रोहन सिंघल ने नियुक्त हुए 18 छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष आशीर्वाद प्रदान किया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने सभी छात्रों के अच्छे प्लेसमेंट पाने पर अपनी खुशी जाहिर की।

प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

इस सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्लेसमेंट विभाग की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्रीमती साक्षी गुप्ता, ट्रेनर सुश्री खुशी सिंह और प्राध्यापक ओवैस गाजी द्वारा कराया गया।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More