Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के साथ ही यूपी में भी लगे भूकंप के तेज झटके।

SHARE:

दिनांक:10/07/2025

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

दिल्ली-एनसीआर साथ ही यूपी में भी लगे भूकंप के तेज झटके।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।

भूकंप क्यों आता है?

भूकंप पृथ्वी के अंदर की प्लेटों की हलचल के कारण आता है। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या फॉल्ट लाइन पर ज्यादा दबाव बनता है, तो प्लेट्स टूटने लगती हैं और भूकंप आता है।

भूकंप के केंद्र और तीव्रता का मतलब

भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती है, इसका प्रभाव कम होता जाता है। यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

भूकंप के प्रभाव

भूकंप के झटके से जान-माल की हानि हो सकती है। भूकंप के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने और सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। भूकंप के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जाता है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More