समाजवादी पार्टी का बड़ा धमाका – संगठन में हिला देने वाला फैसला – सभी जिला और विधानसभा प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया पद मुक्त।

SHARE:

दिनांक:26/08/2025

समाजवादी पार्टी का बड़ा धमाका – संगठन में हिला देने वाला फैसला – सभी जिला और विधानसभा प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया पद मुक्त – नई नियुक्तियां जल्द-कार्यकर्ताओं में मची हलचल….

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को संगठनात्मक ढांचे में जबरदस्त फेरबदल करते हुए बड़ा कदम उठाया है, पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आदेश जारी कर प्रदेशभर के सभी जिलों और विधानसभाओं के नामित प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया, सूत्रों के मुताबिक यह फैसला संगठन में नई ऊर्जा और फुर्ती भरने के उद्देश्य से लिया गया है, पार्टी अब एक नए ढांचे और नई कार्यप्रणाली के तहत जिलों और विधानसभाओं में नए प्रभारियों की नियुक्ति करेगी, माना जा रहा है कि यह कदम आगामी चुनावों को देखते हुए रणनीतिक रूप से बेहद अहम साबित होगा, राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, पार्टी के भीतर यह कदम जहां कार्यकर्ताओं को नया उत्साह देगा- वहीं विरोधियों में चिंता बढ़ा सकता है – सपा नेतृत्व का कहना है कि जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने वाली पार्टी को मजबूत संगठन की जरूरत है और इसी मकसद से यह बड़ा निर्णय लिया गया है, इस आदेश के बाद जिलों और विधानसभाओं में नई नियुक्तियों की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव किन नए चेहरों पर भरोसा जताते हैं और संगठन को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More