दिनांक:28/08/2025
रिपोर्ट by:शराफत सैफी
जनपद हापुड़
हापुड़: समाजवादी पार्टी ने होनहार छात्रा पायल चुग को दिया 45,000 रुपये का लैपटॉप।

हापुड़, 28 अगस्त, 2025 – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और कन्नौज से सांसद, श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर हापुड़ की होनहार छात्रा पायल चुग को लगभग 45,000 रुपये मूल्य का एचपी कंपनी का लैपटॉप भेंट किया गया। यह लैपटॉप शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए अखिलेश यादव जी के मुख्यमंत्री रहते हुए लाखों छात्र-छात्राओं को दिए गए लैपटॉप की परंपरा को आगे बढ़ाता है।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, श्री संजय सिंह यादव ने बताया कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल करने में विफल रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पायल चुग को यह लैपटॉप उपलब्ध कराया है, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

इस नेक पहल को सफल बनाने में समाजवादी पार्टी हापुड़ के कई पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री श्याम सुंदर भुर्जी और श्री ललित सिंह, जिला महासचिव श्री बिलाल सैफी, जिला उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पीयूष वाल्मीक, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यादव, श्री बुद्ध प्रकाश, महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रीमती दीपिका चुग, और श्री आसिफ चौधरी शामिल हैं।हापुड़ की समाजवादी पार्टी की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और छात्रा पायल चुग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल दर्शाती है कि समाजवादी पार्टी शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति कितनी गंभीर है।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




