Meerut news: सरधना रोड के बट जेवरा गांव निवासी करन ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 12 साल पहले मुरादनगर में बिजेंद्र से हुई थी। शनिवार को बहन मुरादनगर से अपने मायके बट जेवरा आ रही थी। कैंट से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसने भाई करन को फोन कर स्टेशन आने को कहा। इसलिए करण ने उसे शिव चौक तक बुलाया। प्रियंका स्टेशन रोड से शिव चौक की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आए हमलावरों ने प्रियंका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके सिर और गर्दन पर कई वार किए गए।
खून से लथपथ महिला को सड़क पर पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने प्रियंका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की है।
हमले में प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले की जानकारी मिलने पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला प्रियंका को कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला प्रियंका की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। रविवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, महिला के पति विजेंद्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, महिला के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Star Bharat News 24: प्रियंका के 4 बच्चे हैं। करीब डेढ़ साल पहले पति बिजेंद्र को लकवा मार गया था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। कई महीनों तक बिजेंद्र का इलाज यहां मेरठ में चला। दो माह पहले बिजेंद्र वापस मुरादनगर चला गया। लेकिन प्रियंका चारों बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। करण ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके बहनोई बिजेंद्र का फोन आया था। उसने प्रियंका को मिलने के लिए मुरादनगर बुलाया था। प्रियंका अपने पति के बुलावे पर मुरादनगर गई थी। शाम को जब वह ट्रेन से लौट रही थी तो उसकी हत्या कर दी गयी। करण ने बताया कि बिजेंद्र की बहन को अक्सर ससुराल वाले और पति बिजेंद्र दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




