Hapur news: जनपद हापुड़ मे एक बार फिर छिजारसी टोल टैक्स पर किया किसानों ने किया हंगामा टोल टैक्स फ्री कराने को लेकर हुई बात।

SHARE:

जनपद हापुड़ 

भारतीय किसान यूनियन (किसान राज) ने जनपद हापुड़ के छिजारसी टोल टैक्स पर किया हंगामा*

कार्यकर्ताओं की गाड़ी निशुल्क ना निकालने और अभद्रता करने का लगाया आरोप

भारतीय किसान यूनियन (किसान राज् )के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में

बुधवार को संगठन के कार्यकर्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे

और छिजारसी टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने के विरोध में जमकर हंगामा किया 

इसी दौरान टोल मैनेजर मनी सिंह राघव ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया

और कहा भविष्य में किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा

और भारतीय किसान यूनियन किसान राज् संगठन के पदाधिकारियों से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा

और उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई ऐसी गलती टोल कर्मचारी दोबारा नहीं दोहराई जाएगी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता शर्मा, पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित प्रधान जी, जिला सचिव युवा धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा चिंटू कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश शकील अहमद, युवा जिला उपाध्यक्ष मोनू चौधरी, युवा जिला महासचिव अंकुर शर्मा, जिला अध्यक्ष हापुड़ इसरार चौधरी, सोनू चौधरी ,बिलाल चौधरी, शहजाद चौधरी, राजीव कुमार, रविंद्र जैनवाल मेंबर साहब, हाशिम चौधरी ,अभय चौधरी, अभय चौधरी, सचिन चौधरी, आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment