दिनांक:21/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
पिलखुवा के मशहूर रेस्टोरेंट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल टीम ने पाया काबू।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र स्थित कान्हा श्याम रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और रेस्टोरेंट से उठती ऊंची लपटें तथा काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग से रेस्टोरेंट के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया और लोगों को आग वाली जगह से दूर रखा गया।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास की दुकानों और इमारतों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।”
![]()



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



