UPPCS-2024 में हापुड़ की बेटी सौम्या बंसल ने लहराया परचम, प्रथम प्रयास में बनीं वाणिज्य कर अधिकारी।

SHARE:

दिनांक:21/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

UPPCS-2024 में हापुड़ की बेटी सौम्या बंसल ने लहराया परचम, प्रथम प्रयास में बनीं वाणिज्य कर अधिकारी।

हापुड़, 21 मई 2026। जनपद हापुड़ की प्रतिभाशाली बेटी एवं मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा सौम्या बंसल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सौम्या बंसल ने परीक्षा में 100वीं रैंक प्राप्त करते हुए ‘वाणिज्य कर अधिकारी (Commercial Tax Officer)’ का पद प्राप्त किया।सौम्या की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि सौम्या की सफलता विद्यालय में मिले अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने सौम्या बंसल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण आज अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और आत्मविश्वास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी सौम्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देगी।सौम्या बंसल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी व्यक्त की और इसे हापुड़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More