दिनांक:24/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता गुलफाम सैफी
हापुड़ के धनपुरा में समाजवादी संवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच संगठन ने भरी नई ऊर्जा।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिंभावली इलाके के गांव धनपुरा स्थित ग्रीन लॉट्स पब्लिक स्कूल में रविवार को समाजवादी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजवादी विचारधारा और संगठन मजबूती को लेकर जोरदार चर्चा देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जनपद हापुड़ प्रभारी रहे। वहीं कार्यक्रम का आयोजन गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से नैना सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल और जिला महासचिव एडवोकेट बिलाल सैफी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, किसानों के मुद्दों, युवाओं के रोजगार और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह और जोश साफ दिखाई दिया। आयोजन स्थल पर पूरे समय राजनीतिक चर्चाओं और नारों का माहौल बना रहा।समाजवादी संवाद कार्यक्रम को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जहां पार्टी नेताओं ने एकजुट होकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



