दिनांक:25/05/2026
हापुड़ से ब्यूरो रिपोर्ट
हापुड़ के दौमई गांव में दबंगई का VIDEO वायरल, युवक को घेरकर की मारपीट।
जनपद हापुड़ के गांव दौमई से दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक मिलकर एक युवक को घेर लेते हैं और उसके साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल दिखाई दे रहा है पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ युवक लंबे समय से खेतों से अमरूद, आम, नींबू और सब्जियां तोड़कर ले जाते थे। आरोप है कि जब युवक ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है वायरल वीडियो में कई युवक एक साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीड़ित खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष बताया जा रहा है और लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मेहनत से खेती करने वाले किसानों और मजदूरों की सुरक्षा की कोई गारंटी है? क्या खेत की रखवाली करना भी अब खतरे से खाली नहीं रहा?फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




