दिनांक:10/08/2023
रिपोर्ट BY:शराफत सैफी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदान स्थलों का सम्भाजन।
बैठक का आयोजन
दिनांक 16 अगस्त, 2023
स्थान :- कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, हापुड़
समय अपरान्ह 01.30 बजे
1- माननीय संसद सदस्य, 09- अमरोहा, 10 मेरठ एवं 12 गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र । माननीय विधानसभा सदस्य, 58-धौलाना, 50-हापुड़ एवं 60-गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, हापुड़। जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, हापुड
जिलाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हापुड
जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, हापुड़। जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, हापुड
विषय:-
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदान स्थलों का सम्भाजन-बैठक का आयोजन।
महोदय,
उपरोक्त विषय के संदर्भ में अवगत कराना है कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदान स्थलों के स्थलीय भौतिक सत्यापन कराये जाने के उपरान्त तैयार की गयी मतदेय स्थलों की सूचियों का दिनांक 08-08-2023 को आलेख्य प्रकाशन किया गया है। आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां इस कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति संख्या-425/29-427 दिनांक 08-08-2023 के माध्यम से आपको उपलब्ध करायी जा चुकी है।
अवगत कराना है कि मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर आपसे विचार-विमर्श करने एवं
आपत्ति / सुझाव प्राप्त करने के प्रयोजनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी, हापुड़ की अध्यक्षता में दिनांक
16-08-2023 को अपरान्ह 01.30 बजे से सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट, हापुड़ में बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें
आपकी उपस्थिति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।
उक्त के साथ ही यह भी अवगत कराना है कि दिनांक 08-08-2023 को आलेख्य के रूप में प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियों का आप द्वारा गहनता पूर्वक अध्ययन कर मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति एवं सुझाव हो तो कृपया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार लैटर हैड पर तैयार कराकर दिनांक 14-08-2023 तक इस कार्यालय में अथवा सम्बन्धित उपजिलाधिकारी / तहसीलदार के कार्यालय में जमा कराने का कष्ट करें। अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करने तथा सुझाव / आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी, हापुड़ की
अध्यक्षता में दिनांक 16-08-2023 को अपरान्ह 01.30 बजे से सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट, हापुड़ में आयोजित बैठक में आप
स्वयं उपस्थित होने अथवा अपने किसी प्रतिनिधि को प्राधिकृत कर प्राधिकार पत्र (लैटर हैड) सहित भेजने का कष्ट करें।
प्रतिलिपि –
आशुलिपिक, जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदया के अवलोकनार्थ प्रस्तुत करने हेतु । उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार, धौलाना, हापुड एवं गढ़मुक्तेश्वर को उक्त बैठक में आवश्यक सूचनाओं
सहित प्रतिभाग करने हेतु । नाजिर सदर, कलेक्ट्रेट, हापुड को उक्त बैठक हेतु सभागार आरक्षित रखने हेतु । जिला सूचना अधिकारी, हापुड़ को समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशनार्थ
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ! अपर जिलाधिकारी (वि/रा). हापुड़।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




