तेज रफ्तार बैलेनो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल।

SHARE:

दिनांक:27/05/2026

हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट

तेज रफ्तार बैलेनो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल।

अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार-बानामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से चौंसार गांव स्थित जनसेवा केंद्र पर अग्निवीर भर्ती का एडमिट कार्ड लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बैलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल युवकों को तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसकी वजह से हादसे में चोटें अधिक गंभीर हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।