गढ़मुक्तेश्वर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, आर्थिक सहायता देकर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

SHARE:

दिनांक: 28/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

गढ़मुक्तेश्वर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, आर्थिक सहायता देकर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

हापुड़। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में हुए चर्चित हत्या प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुर निवासी रितिक वाल्मीकि की बीते दिनों हुई हत्या के मामले को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष उठाया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने पीड़ित परिवार को लखनऊ बुलाकर मुलाकात करने का निर्णय लिया।इसी क्रम में पियूष बाबा वाल्मीकि पीड़ित परिवार को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की परिस्थितियों को गंभीरता से सुनते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी आवाज पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को बुलाकर उनकी बात सुनी और सहायता प्रदान की, जिससे पीड़ित परिवार को संबल मिला है।उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा भी इस मामले में न्याय की मांग की जा रही है और उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

लखनऊ में हुई यह मुलाकात पीड़ित परिवार के लिए भावनात्मक सहारे के रूप में सामने आई, जहां उन्हें न केवल पार्टी नेतृत्व का समर्थन मिला बल्कि भविष्य में सहयोग का भरोसा भी दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए न्याय और सहायता की मांग को मजबूती से उठाने की बात कही।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More