पिलखुवा में घरेलू विवाद में भाई ने भाई पर ब्लेड से किया हमला, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी भी घायल।

SHARE:

दिनांक: 03/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा में घरेलू विवाद में भाई ने भाई पर ब्लेड से किया हमला, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी भी घायल।

पिलखुवा (हापुड़)। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में घरेलू विवाद के चलते एक परिवार में हुआ झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि एक युवक ने अपने ही भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक पड़ोसी को भी चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खेड़ा निवासी दो भाइयों के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान एक भाई ने ब्लेड निकालकर दूसरे भाई की गर्दन और चेहरे पर कई वार कर दिए। हमले में घायल युवक लहूलुहान हो गया।घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान उन्हें भी ब्लेड लग गई, जिससे वह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका मेडिकल कराया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More