दिनांक: 04/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
बझेड़ा कला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, दिग्विजय सिसोदिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बझेड़ा कला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि दिग्विजय सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे खेल आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।दिग्विजय सिसोदिया ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ी भविष्य में जिले और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है और सभी की निगाहें अब रोमांचक मैचों पर टिकी हैं।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



