भीषण गर्मी से राहत की मांग: हापुड़ के प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट शेड लगाने के लिए व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

दिनांक: 08/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

भीषण गर्मी से राहत की मांग: हापुड़ के प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट शेड लगाने के लिए व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन।

हापुड़। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, जिला हापुड़ द्वारा भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन में नगर के प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक सिग्नलों पर ग्रीन नेट शेड लगाने की मांग की गई।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण वाहन चालकों, महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक सिग्नलों पर रेड लाइट के दौरान लोगों को लंबे समय तक धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

जिला अध्यक्ष संजय डावर ने मांग करते हुए कहा कि हापुड़ नगर के तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा और पक्का बाग मेरठ रोड सहित प्रमुख चौराहों पर प्राथमिकता के आधार पर ग्रीन नेट शेड लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में लागू इस व्यवस्था की तर्ज पर हापुड़ के अन्य व्यस्त ट्रैफिक सिग्नलों और चौराहों पर भी चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।मंडल के कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग ने कहा कि ग्रीन नेट शेड लगने से लोगों को तेज धूप और लू से काफी राहत मिलेगी तथा यातायात के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय शर्मा, संरक्षक रविंद्रर गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री दीपक बंसल, जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल (सुरुचि साड़ी), कानूनी सलाहकार एडवोकेट सत्येंद्र गौड़, संगठन मंत्री अमन चुग, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल (तेल वाले) सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More