INDIA गठबंधन की बैठक में गढ़मुक्तेश्वर सीट पर लोकदल ने ठोका दावा, हरीश हूण को बताया मजबूत उम्मीदवार।

SHARE:

दिनांक:08/06/2026

दिल्ली/उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट

INDIA गठबंधन की बैठक में गढ़मुक्तेश्वर सीट पर लोकदल ने ठोका दावा, हरीश हूण को बताया मजबूत उम्मीदवार।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और सीटों के समन्वय को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान लोकदल ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर अपना दावा मजबूती से रखते हुए इसे पार्टी की ऐतिहासिक और पारंपरिक सीट बताया।बैठक में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र का पार्टी से लंबे समय से राजनीतिक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि अतीत में लोकदल के चुनाव चिन्ह पर बाबू कनक सिंह इस क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में यह सीट INDIA गठबंधन के तहत लोकदल को दी जानी चाहिए।

चौधरी सुनील सिंह ने बैठक में लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता हरीश हूण की दावेदारी भी प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि हरीश हूण लंबे समय से किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं तथा क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि हरीश हूण की पहचान किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सर्वसमाज के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली उन्हें एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनाती है।लोकदल नेतृत्व ने विश्वास जताया कि यदि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पार्टी को आवंटित होती है तो लोकदल INDIA गठबंधन को इस क्षेत्र में मजबूत स्थिति दिलाने और जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में गठबंधन की भावी रणनीति और विभिन्न सीटों पर संभावित दावेदारों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More