पिलखुवा देहरा के पास केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा।

SHARE:

दिनांक: 12/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा देहरा के पास केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा।

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गांव देहरा के निकट बम्बे के किनारे बनी एक केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक फैल गया।आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फैक्ट्री में मौजूद रासायनिक पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलती दिखाई दी, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।दमकल विभाग की टीमों ने आग को आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए रखी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।