दिनांक: 14/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई
पाली में स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण किट।
पाली, हरदोई केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कस्बा पाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।शिविर का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सेनानी ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनके लाभों पर प्रकाश डाला।स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके साथ ही क्षय रोग (टीबी) से प्रभावित मरीजों को पोषण किट वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सहयोग प्रदान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रताप सेनानी ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, गन्ना समिति रूपापुर के उपाध्यक्ष श्याम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला, रामू अग्निहोत्री, विजय बहादुर सिंह, रामबाबू शुक्ला, सभासद राजन शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



