दिनांक:15/06/2026
रिपोर्ट by संवादाता सूरज गुप्ता
पत्रकार और स्थानीय नागरिक के बीच विवाद का हुआ समाधान, कोतवाली में आपसी सहमति से मामला निपटा।
संडीला, हरदोई। वार्ड संख्या-6 में निर्माणाधीन सीसी रोड की कवरेज को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान कोतवाली संडीला में आपसी सहमति के साथ हो गया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद मामले का शांतिपूर्ण निस्तारण कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य की रिपोर्टिंग के दौरान हुई कहासुनी के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। इसके पश्चात दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर वार्ता कराई गई। बातचीत के दौरान संबंधित पक्ष ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने देने का आश्वासन दिया।वहीं पत्रकार पक्ष ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाना मीडिया की जिम्मेदारी है और उनका उद्देश्य केवल सार्वजनिक समस्याओं को उजागर करना है। उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने पर भी बल दिया।कोतवाली में हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।फिलहाल समझौते के बाद मामला शांत हो गया है और क्षेत्र में चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



