टोडरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ।

SHARE:

दिनांक:15/06/2026

रिपोर्ट by: क्राइम संवादाता पुनीत कुमार शुक्ला

टोडरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ।

टोडरपुर, हरदोई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी सहभागिता की।स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत लाभान्वित बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही कुष्ठ रोगियों को उपहार वितरित किए गए तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।टीबी से प्रभावित मरीजों को पोषण सामग्री वितरित कर उनके स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की कामना की गई। मेले में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसके तहत 30 महिलाओं की जांच की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 130 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।स्वास्थ्य मेले के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रदान की गईं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More