धौलाना विधानसभा से भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान को शंकराचार्य का आशीर्वाद, समर्थकों में उत्साह

SHARE:

दिनांक:16/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

धौलाना विधानसभा से भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान को शंकराचार्य का आशीर्वाद, समर्थकों में उत्साह।

धौलाना। धौलाना विधानसभा क्षेत्र के सपनावत गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौलाना विधानसभा 58 से भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान ने परम पूज्य 1008 स्वामी जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।गौ माता राष्ट्र माता अभियान के अंतर्गत देशव्यापी यात्रा पर निकले पूज्य शंकराचार्य के आगमन पर प्रताप सिंह चौहान ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पूज्य संत से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए धौलाना विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली, विकास और सर्वसमाज के कल्याण की कामना की कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में प्रताप सिंह चौहान की सक्रिय भागीदारी क्षेत्र की जनता के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को दर्शाती है। इस अवसर पर राकेश यादव उर्फ लाला पहलवान, अंकित पहलवान, आकाश राणा सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को नई दिशा देता है और उनका आशीर्वाद जनसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाता है। उन्होंने पूज्य शंकराचार्य के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया धार्मिक एवं सामाजिक महत्व के इस आयोजन में प्रताप सिंह चौहान को मिले आशीर्वाद को उनके समर्थक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने संतों के सान्निध्य में धर्म एवं समाजहित के विषयों पर चर्चा की।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।