दिनांक: 17/06/2026
रिपोर्ट by: मायाप्रकाश बाजपेई
मिशन शक्ति 5.0 के तहत पाली थाना पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक।
पाली (हरदोई)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत पाली थाना पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी।अभियान के तहत महिला पुलिस टीम माता पंथ्वरी मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंची, जहां महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मी रिंकी वर्मा और दीप्ति यादव ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



