दिनांक:11/07/2026
रिपोर्ट by: संवाददाता मुजम्मिल खान सूरी
समाधान दिवस में तीन शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण; शेष मामलों की जांच के लिए राजस्व टीम रवाना।
अफजलगढ़। कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों और विभागीय टीमों को मौके पर भेजा गया।समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्य करे। यदि किसी भूमि विवाद, आपसी विवाद या अन्य कारण से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए लेखपालों एवं विभागीय अधिकारियों को संबंधित स्थानों पर भेजा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने कहा कि समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित मामलों का भी शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर एसआई कमल सिंह, एसआई मनवीर सिंह, एसआई छविनाथ सिंह, एसआई चंद्रप्रकाश गंगवार, एसआई जयवीर सिंह, प्रधान सुरेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, प्रधान अनील कुमार त्यागी, कानूनगो योगेन्द्र कुमार, कानूनगो नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लेखपाल और राजस्व कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों का प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



