दिनांक:12/07/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
धौलाना के ग्राम बीघेपुर पहुंचे सपा नेता प्रताप सिंह चौहान, संतोष पीलवान के निधन पर परिजनों को सांत्वना देने का काम किया।
हापुड़। जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा (58) के ग्राम बीघेपुर निवासी संतोष पीलवान के हृदय गति रुकने से हुए आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद समाचार के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौलाना विधानसभा (58) से भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान गांव बीघेपुर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।प्रताप सिंह चौहान ने दिवंगत संतोष पीलवान के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

दिवंगत संतोष पीलवान, धर्मपाल पीलवान के पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीत राम सिंह के भतीजे थे। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर प्रताप सिंह चौहान के साथ रामपाल पीलवान, कालू, रोहित, सुधीर पीलवान, आकाश सिसोदिया, शंकर राणा सहित अनेक ग्रामीण एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के साथ हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने बताया कि संतोष पीलवान अपने सरल, मिलनसार और सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके निधन को गांव के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।




