दिनांक:15/07/2026
रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई
पाली (हरदोई)। हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव में खेल के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। मृतक की पहचान आस्तिक मिश्रा, पुत्र रंजन मिश्रा, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आस्तिक अपने घर के पास निर्माणाधीन मकान के निकट खेल रहा था। इसी दौरान वहां बंधी एक रस्सी अचानक उसके गले में फंदे की तरह कस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय उसकी छोटी बहन भी मौके पर मौजूद थी, जिसने पूरी घटना देखी और परिजनों को इसकी जानकारी दी परिजन तत्काल आस्तिक को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला खेल के दौरान हुए एक हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।






