दिनाक:15/08/2023
रिपोर्ट By: शराफत सैफी
जनपद हापुड़ :के बुलंदशहर रोड स्थित मास्टर कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
स्कूल के सचिव नाजिम अंसारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात राष्ट्रीय गीत सुनाया गया और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई
स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
जिसने सभी का मन मोह लिया ।
स्कूल के शिक्षक आरिफ सर ने बताया कि आज भारतीय छात्रों की योग्यता को विश्व में महत्व मिल रहा है
साथ ही शिक्षक सारिक सर ने भारतीय छात्रों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अमेरिका के आगे बढ़ने का कारण भारतीय छात्रों का योगदान है
इस योगदान को अगर हम भारत में ही दें तो भारत सभी देशों से आगे होगा इस मौके पर सभी शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




