Hapur news:स्वतंत्रता दिवस के मुख्य पर्व के अवसर पर ब्रिटिश इंस्टीट्यूट के द्वारा ध्वजारोहण व तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

SHARE:

दिनाक:15/08/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

Hapur news:हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ब्रिटिश इंस्टीट्यूट (अंग्रेजी बोलना सीखे) में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विकास गर्ग व डॉ संजीव वशिष्ठ के द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात राष्ट्रीय गीत सुनाया गया और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इंस्टीट्यूट के छात्रों के द्वारा देशभक्ति से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसने सभी का मन मोह लिया ।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विकास गर्ग ने बताया कि आज भारतीय छात्रों की योग्यता को विश्व में महत्व मिल रहा है

साथ ही शिक्षक जसविंद्र ने भारतीय छात्रों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अमेरिका के आगे बढ़ने का कारण भारतीय छात्रों का योगदान है।

इस योगदान को अगर हम भारत में ही दें तो भारत सभी देशों से आगे होगा इस मौके पर सभी शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे

डॉक्टर संजीव वशिष्ट ने कहा की यह एक ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देश प्रेम समर्पण और एकता का प्रतीक है

और सरकार के हर घर तिरंगा के अभियान में पूरे देश की जनता पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही है

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More