हापुड़: खैरपुर खैराबाद गांव में पुलिस की जनचौपाल, यातायात और साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

SHARE:

दिनांक:3/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़: खैरपुर खैराबाद गांव में पुलिस की जनचौपाल, यातायात और साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराबाद में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को पुलिस द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई भी की गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरपुर खैराबाद स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित जनचौपाल के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी दी गई।

जनचौपाल के दौरान पुलिस द्वारा रजिस्टर नंबर-08 में दर्ज चोरी, लूट और डकैती के अपराधियों का सत्यापन भी किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।

पुलिस ने जनचौपाल में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों को अवैध शराब के खिलाफ जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि गांव में अवैध शराब की बिक्री, कच्ची शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल थाना पिलखुवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी पुलिस द्वारा ग्रामवासियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों से चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई