दिनांक:19/11/2026
रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में ट्रांजिशनल करिकुलम सफलतापूर्वक संपन्न*17 नवंबर 2026:* जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) पी.के. प्रजापति, निदेशक, AIIA, नई दिल्ली* रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या डॉ. जीना पटनायक, MS डॉ.प्रवीण गोयल एवं समन्वयक डॉ. किरण तंवर ने की।



कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरी होम एवं इनॉगरल सेरेमनी से हुआ। “Know Your College”, प्री-टेस्ट, कैम्पस ओरिएंटेशन एवं सीनियर्स के साथ इंटरेक्शन सत्र आयोजित हुए। मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि प्रो. पी.के. प्रजापति का “आयुर्वेद की वैश्विक प्रासंगिकता” पर व्याख्यान रहा। शुभारंभ समारोह मे सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे |

विद्यार्थियों को कॉलेज के नियम, ड्रेस कोड, प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं अनुशासन की जानकारी दी गई। डॉ. प्रज्ञा शर्मा ने आयुर्वेद के इतिहास पर, डॉ. आलोक रॉय ने मूल सिद्धांतों पर एवं डॉ. घनश्याम वत्स ने “रैगिंग-मुक्त परिसर” पर सत्र लिया। लाइब्रेरी ओरिएंटेशन एवं “Ayurveda & Me” पर रिफ्लेक्शन सत्र भी आयोजित हुए। आने वाले 15 दिनो मे नवीन विद्यार्थीयोको अलग अलग विषय पर मार्गदर्शन किया जायेगा |

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, शोध दृष्टिकोण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना था। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग डॉ. मधु भारद्वाज एवं डॉ. तृप्ति ने की।
जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज का यह आयोजन आयुर्वेद की परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देता है।















