जयप्रकाश सिंह सिसोदिया की पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरणपूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और अभिनेत्री श्वेता सिंह चौहान ने किया प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में जुटे विभिन्न दलों के नेता और गणमान्य लोग

SHARE:

दिनांक:19/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

जयप्रकाश सिंह सिसोदिया की पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्यअनावरणपूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और अभिनेत्री श्वेता सिंह चौहान ने कियाप्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में जुटे विभिन्न दलों के नेता और गणमान्य लोग

धौलाना। क्षेत्र के गांव नंदपुर में जयप्रकाश सिंह सिसोदिया की पुण्यतिथि के अवसर पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और अभिनेत्री एवं समाजसेवी श्वेता सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में भाजपा विधायक धर्मेश सिंह तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत तोमर, सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया, ग्राम प्रधान अमित गोस्वामी, नरेंद्र सिसोदिया, सुबोध सिसोदिया और मोहित शौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजनकर्ता बृजेश राणा ने मुख्य अतिथियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भगवान हनुमान की प्रतिमा भी भेंट की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराणा प्रताप के शौर्य और इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और वीरता से परिचित कराने का प्रयास है। उन्होंने अपने संबोधन में मोहम्मद बिन कासिम के आक्रमण और अरब ले जाई गई दो बहनों की ऐतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए उनके साहस और प्रतिशोध की कहानी सुनाई।

उन्होंने कहा कि देश का इतिहास वीरता, स्वाभिमान और बलिदान की गाथाओं से भरा हुआ है। ऐसे महापुरुषों और वीर योद्धाओं की स्मृतियों को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और उनके शौर्य एवं स्वाभिमान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

 

Read More

जयप्रकाश सिंह सिसोदिया की पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरणपूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और अभिनेत्री श्वेता सिंह चौहान ने किया प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में जुटे विभिन्न दलों के नेता और गणमान्य लोग

जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में ट्रांजिशनल करिकुलम सफलतापूर्वक संपन्न*17 नवंबर 2026:* जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।