छज्जूपुर के श्मशान घाट में रातों-रात काटे गए 40 साल पुराने शीशम के चार पेड़, प्रधान पति पर लकड़ी बेचने का आरोप

SHARE:

दिनांक:19/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

छज्जूपुर के श्मशान घाट में रातों-रात काटे गए 40 साल पुराने शीशम के चार पेड़, प्रधान पति पर लकड़ी बेचने का आरोप

हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव छज्जूपुर में श्मशान घाट की भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ों को कथित रूप से रातों-रात काटे जाने का मामला सामने आया है। श्मशान घाट में खड़े करीब 40 वर्ष पुराने शीशम के चार पेड़ और लगभग 15 वर्ष पुराने आम के एक पेड़ को काटे जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले में गांव निवासी राजेश पुत्र कमल सिंह ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर प्रधान पति पर पेड़ कटवाकर उनकी लकड़ी बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के श्मशान घाट स्थित खसरा नंबर 374 की भूमि पर राजेश का दावा है कि उन्होंने अपने पैतृक धन से शीशम, आम, नीम, पापड़ी और अर्जुन सहित कई प्रजातियों के पेड़ लगवाए थे। इन पेड़ों से श्मशान घाट आने वाले ग्रामीणों को छाया मिलती थी। आरोप है कि रात के अंधेरे में शीशम के चार पुराने पेड़ों और एक आम के पेड़ को कटवा दिया गया तथा उनकी लकड़ी अन्य लोगों को बेच दी गई

शिकायतकर्ता राजेश ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र के साथ मौके के फोटो, कथित रूप से पेड़ काटने वालों की मोटरसाइकिलों के फोटो और भूमि की खतौनी की प्रति भी सौंपी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले को लेकर थाना प्रभारी अशोक कुमारने बताया कि ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत पत्र की जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं वन विभाग के अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान पेड़ कटे हुए पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More

जयप्रकाश सिंह सिसोदिया की पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य अनावरणपूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और अभिनेत्री श्वेता सिंह चौहान ने किया प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में जुटे विभिन्न दलों के नेता और गणमान्य लोग

जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज में ट्रांजिशनल करिकुलम सफलतापूर्वक संपन्न*17 नवंबर 2026:* जी.एस. आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।