दिनांक :19/11/2026
रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

ग्राम नंदपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण, प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ गरिमामय समारो

धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह बड़े ही धूमधाम, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन स्वर्गीय श्री जयप्रकाश सिंह राणा जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों एवं अतिथियों ने शिरकत कर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके शौर्य, साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

इस अवसर पर दिग्विजय सिसोदिया भी विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ग्राम नंदपुर, धौलाना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह में सम्मिलित होना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। महाराणा प्रताप जी ने अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जिस वीरता का परिचय दिया, वह इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
इस दौरान स्वर्गीय श्री जयप्रकाश सिंह राणा जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।














