यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी।

SHARE:

दिनांक:24/11/2026

ब्यूरो रिपोर्ट

यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों का आगाज करते हुए पांच विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मंगलवार, 24 नवंबर की देर रात पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की पांच सीटों को शामिल किया गया है। पार्टी की सूची पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी शुरुआती रणनीति के संकेत दे दिए हैं।पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची के साथ ‘होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान’ का नारा भी दिया है। घोषित नामों में सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं।

सपा की पहली सूची में घोषित प्रत्याशी इस प्रकार हैं—

1. उमर अली खान – बेहट विधानसभा सीट (01), सहारनपुर।

2. आशु मलिक – सहारनपुर विधानसभा सीट (04), सहारनपुर।

3. नाहिद हसन – कैराना विधानसभा सीट (08), शामली।

4. महबूब अली – अमरोहा विधानसभा सीट (41), अमरोहा।

5. ज्योति लोधी – ललितपुर विधानसभा सीट (226), ललितपुर।

इस सूची में सहारनपुर जिले की बेहट सीट से उमर अली खान और सहारनपुर सदर सीट से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कैराना से नाहिद हसन को दोबारा मौका दिया गया है। वह सांसद इकरा हसन के भाई हैं। अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।खास बात यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने समय से पहले प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की पहल की है। ऐसे में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर रहेगी कि सपा की अगली सूची में किन विधानसभा क्षेत्रों के नाम शामिल होते हैं और पार्टी की चुनावी रणनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Read More