वीरांगना माता झलकारी बाई की 196वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सर्वसमाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि शिक्षा, सामाजिक एकता और नशामुक्ति का दिया संदेश, युवाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प

SHARE:

दिनांक: 22/11/2026

रिपोर्ट: by संवाददाता इस्तेकार चौधरी

वीरांगना माता झलकारी बाई की 196वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सर्वसमाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि शिक्षा, सामाजिक एकता और नशामुक्ति का दिया संदेश, युवाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प

जनपद हापुड़ के पिलखुवा कस्बे में खेड़ा गेट के सामने स्थित झलकारी बाई कोरी पार्क में रविवार को महान वीरांगना माता झलकारी बाई की 196वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वीरांगना माता झलकारी बाई सहित देश के महापुरुषों एवं वीरांगनाओं को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना बेहद जरूरी है। शिक्षित और जागरूक समाज ही देश और समाज को नई दिशा दे सकता है।

वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों और वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करें तथा आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ें कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल सिंह कोरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जीएस मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर मनोज शिशोदिया उपस्थित रहे।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अंशुल मित्तल, मनोज तोमर हेडली भैया, डॉ. राकेश कोरी, डॉ. जयभगवान कोरी, महिपाल तोमर, महिपाल सिंह, ग्राम प्रधान संजय कोरी, पुनीत प्रधान, निर्मल कोरी, थान सिंह कोरी, अमित कश्यप, नितेश वर्मा, प्रशांत चीनू, बंटी, अशोक, डॉ. दुलीचंद, बृजमोहन सिंह कोरी, योगेश सक्सेना, सुमेर सिंह कोरी, विमला देवी, मोनू, कार्तिक, छोटेलाल, बिजेंद्र सिंह और पर्यावरण प्रहरी अमित कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More