दिनांक : 27/11/2026
रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी
पिलखुवा के गांव सिखेड़ा में पवन तोमर एडवोकेट की शादी की खुशी में हुआ माता रानी का जागरण, महिलाओं और बुजुर्गों ने की पूजा-अर्चना
जनपद हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शादी की खुशियों के बीच धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव निवासी पवन तोमर एडवोकेट पुत्र चेतन तोमर उर्फ मुन्ना की शादी 26 नवंबर 2027 को संपन्न हुई। इस शुभ अवसर की खुशी में परिवार की ओर से गांव में माता रानी के जागरण का आयोजन कराया गया।


जागरण कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और नवविवाहित जोड़े के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।


पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने माता रानी के भजनों के साथ श्रद्धा और उत्साह से भाग लिया। वहीं गांव के बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर परिवार को आशीर्वाद दिया और नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना कीशादी की खुशियों के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने गांव में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

















