मां की पुण्यतिथि पर शंकर राणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त एकत्र

SHARE:

दिनांक: 27/11/2026

रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी

मां की पुण्यतिथि पर शंकर राणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त एकत्र

 

 

धौलाना। मां की पुण्यतिथि को सेवा और मानवता के नाम समर्पित करते हुए धौलाना में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को चौहान मार्केट स्थित मुख्य बस स्टैंड पर स्वर्गीय चन्द्रवती देवी की तृतीया पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर किया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

शिविर के मुख्य आयोजक शंकर राणा ने बताया कि अपनी पूज्य माता स्वर्गीय चन्द्रवती देवी की पुण्यतिथि को समाजसेवा के रूप में मनाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। माता से मिली सीख और उनके आशीर्वाद से उन्हें सदैव समाजसेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती रहती है।

शिविर में डॉ. हीरा लाल शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सीय टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर जांच और रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई। चिकित्सीय टीम में योगेश कुमार, रूपा रावत और अनुराधा ने अपनी सेवाएं दीं, जबकि सर्वेश कुमार और अजय कुमार ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

इस अवसर पर गविन्दर तोमर, देवेन्द्र राणा, डेनी चौहान और दिनेश चौहान का भी विशेष योगदान रहा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील कीकार्यक्रम के समापन पर शंकर राणा ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सीय टीम, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।रक्तदान के इस आयोजन ने मां की स्मृति को मानव सेवा के संकल्प से जोड़ते हुए क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।

 

Read More

जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में सर्ज 2026 का भव्य शुभारंभजीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले खेल महोत्सव सर्ज 2026 का आज 27 नवंबर 2026 को जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पिछले वर्ष की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का भव्य शुभारंभजोन-5 की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 नर्सिंग कॉलेजों के 1,098 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग