Bulandsher news:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष व रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण।

SHARE:

दिनाक:18/08/2023

रिपोर्ट by: मोहसीन खान 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष व रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण।

बुलंदशहर न्यूज़: आज दिनांक 18.08.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष व आरओआईपी(ROIP) केन्द्र की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त महोदय द्वारा रिर्जव पुलिस लाइन का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा जनपद में तैनात सुरक्षा गार्द रजिस्टरों को चैक किया गया।

इसके उपरांत पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं/कार्यालय, आरटीसी बैरिक, भोजनालय, परिवहन शाखा, कैंटीन, शौचालय/बाथरूम, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर, गणना व जीडी कार्यालय, डायल-112, बारबर शॉप का निरीक्षण किया गया एवं कार्यालयों के अभिलेख, साफ-सफाई को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बुलंदशहर से स्टार भारत न्यूज़ 24 से मोहसिन खान की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More