केमिकल में आग लगाने से उठ रही जहरीली दुर्गंध, ग्रामीणों का जीना हुआ दुश्वार

SHARE:

दिनांक : 28/11/2026

रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी

केमिकल में आग लगाने से उठ रही जहरीली दुर्गंध, ग्रामीणों का जीना हुआ दुश्वार

धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर खिचरा में हसनपुर रोड स्थित कब्रिस्तान वाले रास्ते पर केमिकल इकट्ठा कर उसमें आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। केमिकल जलने से उठ रही भयंकर दुर्गंध और धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय लोग घर छोड़कर दूसरी जगह जाने को मजबूर हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर केमिकल जलाया जा रहा है, उसके नजदीक ही एक स्कूल भी स्थित है। ऐसे में वहां पढ़ने वाले छोटे बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है। बच्चों को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में फैल रहे धुएं और दुर्गंध से लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग केमिकल इकट्ठा कर जानबूझकर उसमें आग लगाते हैं और जलने के बाद बचने वाली राख से मोटी कमाई करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह केमिकल जलाने से निकलने वाला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने तथा केमिकल जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई करते हैं।

 

 

Read More

जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में सर्ज 2026 का भव्य शुभारंभजीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले खेल महोत्सव सर्ज 2026 का आज 27 नवंबर 2026 को जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पिछले वर्ष की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा