शादी समारोह में कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद, दो रिश्तेदारों से मारपीट; एक की हालत गंभीर

SHARE:

दिनांक: 28/11/2026

रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी

शादी समारोह में कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद, दो रिश्तेदारों से मारपीट; एक की हालत गंभीर

देहरा गांव में भात लेकर पहुंचे रिश्तेदारों के साथ मारपीट, गंभीर घायल को हापुड़ रेफर

जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में शनिवार को शादी समारोह के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें शादी समारोह में भात लेकर पहुंचे दो रिश्तेदार घायल हो गए। इनमें एक युवक के कान में गंभीर चोट आई, जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे हापुड़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव देहरा निवासी जुल्फिकार की बेटी की शादी का समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दराज से रिश्तेदार पहुंचे थे। इसी दौरान भात लेकर आए सलमान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी डासना, गाजियाबाद और तारीफ पुत्र जाहिद निवासी ककराला, नोएडा का कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

मारपीट की घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तारीफ की गंभीर हालत और कान में आई चोट को देखते हुए उसे हापुड़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि शादी समारोह में कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read More

जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में सर्ज 2026 का भव्य शुभारंभजीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले खेल महोत्सव सर्ज 2026 का आज 27 नवंबर 2026 को जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पिछले वर्ष की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा