दिनाक:02/10/2023
रिपोर्ट by: मोहसिन खान
Bulandsher news: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज दिनांक 02.10.2023 को प्रातःकाल की मधुर बेला में रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम के भजनों से समारोह का भव्य आयोजन किया गया। महात्मा गांधी जी द्वारा संजोये गये स्वच्छ भारत के स्वप्न को सच करने के पथ पर पथगामी होकर दिनांक 01.10.2023 को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कारागार के सभी अधिकारियों/कार्मिकों एवं बंदियों द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ श्रमदान किया गया तथा पूर्ण आत्मीयता के साथ कारागार/परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। आज दिनांक 02.10.2023 को कारागार के मुख्य द्वार पर समस्त स्टाफ के साथ मिलकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया तथा स्वच्छता – शपथ का अनुसरण कर सभी को स्वच्छता के लिए संकल्पित किया गया, तदोपरान्त गांधी जी एवं श्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प भेंट कर भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कारागार में महिला अहाते एवं सर्किल में सभी वर्ग, धर्म के बंदियों द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये तथा स्वच्छता शपथ ग्रहण कराई गई। कारागार में स्थापित रेडियो स्टेशन के माध्यम से गांधी जी तथा शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा व उनके जीवन मूल्यों, निर्बलों के कल्याण एवं अन्त्योदय के सम्बन्ध में गांधी जी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए किये गये महान कार्यो से सभी को परिचित कराया गया। गांधी जी के अहिंसा वादी विचारोंः- ‘‘अहिंसा परमो धर्म‘‘, ‘‘निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी‘‘, ‘‘गौरव लक्ष्य पाने के लिए प्रयास करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुॅचने में ‘‘ एवं अन्य विचारों के जीवान्त उदाहरण प्रस्तुत कर बंदियों को हिंसा एवं अपराध से विमुख रहने के लिए प्रेरित किया गया।
महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती के अवसर पर कारागार सर्किल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बंदियों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गीत ‘‘दे दी हमें आजादी बिना खड़क बिना ठाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ गाये गये तथा गांधी जी के जीवन एवं उनके अनमोल विचारों पर आधारित कार्यक्रम/नाटक भी प्रस्तुत किये गये तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी मनाया
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




