दिनांक 15.10.2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
Hapur:जनपद हापुड़ में मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भृमण कार्यक्रम के दृष्टिगत विकास कार्यो परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास मा0 मुख्यमंत्री जी से कराये जाने के लिए आज जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट के सभागार में सम्बंधित विभागों के साथ बैठक की।
निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो एवं परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास मा0 मुख्यमंत्री जी से कराये जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था को पूर्व से ही सुनिश्चित करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद हापुड़ में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारियों से की विभिन्न स्थान पर ड्यूटी सौप दी गई है जिसमें पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था ट्रैफिक यातायात व्यवस्था और रूटमैप तैयार करेंगे इस कार्य अधिसासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे जो फेरी सर्विस व्यवस्था पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक छोटे एवं बड़े वाहन हेतु दिशा सूचक चिन्ह लगाएंगे अपर जिला अधिकारी न्यायिक द्वारा वी आई पी पास अधिकारी व कर्मचारियों के आई कार्ड और फोटोग्राफर की व्यवस्था की जाएगी l मुख्य विकास अधिकारी मंचसंचालन एंकर की व्यवस्था अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर देखेंगी अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा की जाने वाली घोषणा तैयार करने लोकार्पण शिलान्यास हेतु पत्थर को प्राप्त करने का कार्य करेंगे, जिला पंचायत राज अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए मुमेंटो व नाम पटटीका का इत्यादि का कार्य देखेंगे, उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र लाभार्थियों की ग्राम बार सूची मंच पर प्रमाण पत्र सम्मान वितरण किए जाने हेतु तैयार करेंगे, जिला पूर्ति अधिकारी समस्त खानपान व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यक्रम स्थल पर बने मंच वह हेलीपैड का निर्माण सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप करेंगे और प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए उपस्थित रहेंगे l बेसिक शिक्षा अधिकारी व लेखा अधिकारी स्कूल के बच्चों द्वारा मेरी माटी मेरे देश का कार्यक्रम तैयार करेंगे और देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम को तैयार करेंगे जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सेफ हाउस में बनने वाले कंट्रोल रूम की समस्त व्यवस्था करेंगे l सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई सीएम ऑफिस में कंप्यूटर प्रिंटर एवं टाइपिस्ट सहित उपस्थित रहेंगे और सारी व्यवस्था करेंगे l जिला विकलांग कल्याण अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यक्रम स्थल पर शासन द्वारा चलाए जा रही लाभार्थी परक विभागीय योजनाओं के होल्डिंग लगवाएंगे, प्रभारी वन अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ पार्किंग स्थल व हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक आने वाले पेड़ों की कटाई छटाई करवाएंगे l मुख्य अग्नि समन अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर अग्नि समन सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था करेंगे तथा पर्याप्त संख्या में अग्नि समन वाहनों एवं स्टाफ की तैनाती करना सुनिश्चित करेंगे l
बैठक में अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिला अधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे l
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




