Hapur news:हापुड़ सहकारिता तथा S&T Cooperative Society ने छुआ आसमान।

SHARE:

दिनांक 21-11 -2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

जनपद हापुड़: 70 वें सहकारिता सप्ताह के अवसर पर जनपद हापुड़ में सहकारिता विभाग तथा S&T cooperative society के संयुक्त तत्वाधान में तथा JR महोदय मेरठ एवं पदमश्री विजेता श्री भारत भूषण त्यागी जी,श्री सुमित सिंह,NCUI सलाहकार ,श्री विष्णु अग्रवाल प्रोफेसर,MNNIT की उपस्थिति में बी पेक्स हापुड़ पूर्वी समिति पर एरोमॉडलिंग तथा कृषि आधारित तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी के विषय में एक विस्तृत कार्यशाला आयोजित की गई।

एयरोमोडेलिंग के अंतर्गत विशेषज्ञ टीम ने छोटे एयरोप्लेन असेंबल तथा उड़ाकर दिखाए गए जिसका प्रयोग कृषि क्षेत्र में nano urea/nano DAP/Pesticides आदि के छिड़काव हेतु संभव है।इस अवसर पर ए0आर0 कोऑपरेटिव हापुर श्री अभिषेक कुमार मिश्रा एवं ए आर मुख्यालय श्री रजनीश प्रताप सिंह तथा ए0डी0सी0ओ0 सदर श्री मनोज भारद्वाज भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज्य एफपीओ सलाहकार पी0ए0ओझा विडियो कोन्‍फ्रेंसिग के माध्‍य से जुड़े तथा अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर समिति सचिव सभापति निदेशकगण के अतिरिक्त स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे। इस नवाचार से जो कि सहकारिता विभाग द्वारा प्रदर्शित किया गया ने स्कूल के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि का संचार किया। जे 0आर0 मेरठ महोदय ने अवगत कराया की इस प्रकार के समारोह मेरठ मंडल में के अन्य जिलों में में आगे होते रहेंगेा।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More