Hapur News: हापुड़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गैंग के चार अभियुक्त को पकड़ा भेजा जेल।

SHARE:

जनपद हापुड़ यूपी 

दिनांक 22-11-2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

Hapur news:थाना हापुड़ देहात ने चैकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की 24 मोटर साइकिल व 06 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त कपिल शातिर किस्म का चोर/अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद मेरठ में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

उल्लेखनीय है कि हापुड़ पुलिस द्वारा प्रचलित वर्ष-2023 में वाहन चोरों के विरूद्ध अभियान चलाकर कुल 180 वाहन चोरों/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 160 दोपहिया व 14 चार पहिया वाहन (कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये) बरामद किये गये है।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों को धनौरा-दोयमी रोड़ से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे / निशानदेही पर चोरी की 24 मोटर

साइकिल व 06 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुई है।

उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More