उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : मुस्लिम समाज भी 22 जनवरी को मनाएगा दीपावली, विरोध करने वालों को बताया रावण के वंशज।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम। ( सोर्स  एक्स प्लेटफ़ॉर्म )

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने वाले रावण के वंशज हैं। श्रीराम एक धर्म और समुदाय के नहीं हैं बल्कि वह पूरे देश के हैं। सभी को खुशी मनानी चाहिए। यह बात शनिवार को सर्किट हाउस में।

 

 

उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने वाले रावण के वंशज हैं। श्रीराम एक धर्म और समुदाय के नहीं हैं बल्कि वह पूरे देश के हैं। सभी को खुशी मनानी चाहिए। यह बात शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कही। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बड़ी संख्या में लोग आगामी 22 जनवरी को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर बड़ी दिवाली मनाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हैं। उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों से 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंदिर का निर्माण शुरू किया गया है। उन्होंने देश के मुस्लिमों को बधाई दी। कहा कि मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भी देश में एक भी स्थान पर विवाद की घटना सामने नहीं आई। उन्होंने भाईचारे के साथ फैसले को स्वीकार किया। देश की गंगा-जमुनी तहजीब की विदेशों में भी मिसाल दी जाती है। जब सभी धर्मों के लोग आपस में प्यार से रहेंगे तभी देश तरक्की करेगा। मुस्लिमों के लिए हिन्दुस्तान से अच्छी जगह कोई नहीं। यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की तर्ज पर काम करते हैं।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, सीमेंट जाली, चेंबर, पोल, ट्रीगार्ड, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा , पंजाब , उत्तराखंड, मध्यप्रदेश सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

दीनी तालीम संग दुनियावी तालीम हासिल करें 

दीनी तालीम के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज के बच्चे दुनियावी तालीम भी हासिल करें। पढ़-लिखकर वह भी आईएएस और आईपीएस के अलावा डाक्टर व इंजीनियर बनें। पूर्व की सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज को ठगने का काम किया है। पीएम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज आगे बढ़ रहा है।

पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई पर इस्तीफा दें ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में साधुओं की बेरहमी से पिटाई की गई। पूरी घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। ममता बनर्जी जैसे लोग ही देश में भाईचारा नहीं बनना देना चाहते हैं। सीएम ममता में जरा भी नैतिकता बची है तो वह अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही देश से माफी मांगे।

Leave a Comment

Read More