NH9 पर बड़ा हादसा एक के बाद एक तीन वाहन टकराए।

SHARE:

दिनाक:31/01/2024

रिपोर्ट by: अफजाल कसार

एडिट by: शराफत सैफी 

बिग ब्रेकिंग जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र NH9 पर हुआ बड़ा हादसा जिसमें तीन वाहन एक साथ टकराए बोलोरो पिकअप एक गैस का टैंकर और रेत से भरा ट्रक आपस में टकराए भिड़त इतनी भयंकर थी कि दोनों ट्रक पलट गए गनीमत यह रही की गैस के टैंकर में आग नहीं लगी हो सकता था कोई बड़ा हादसा।

 

मौके पर पहुंची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर बोलोरो पिकअप का एक्सीडेंट हुआ था सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इतने में ही NH9 पर दो वाहन आपस में टकरा गए जो की पहले से ही एक्सीडेंट हुए बोलेरो में जाकर टकरा गए जिसमें बोलोरो पिकअप ड्राइवर के चोट आई तथा एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हुआ मौके पर दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेत का ट्रक पलटने से काफी लंबा जाम लगा रहा करीब 3 घंटे तक लगा रहा जाम जाम में फंसे मौजूद लोगों ने बताया की जाम करीब 3 घंटे से लगा हुआ है और 3 से 4 किलोमीटर का जाम बताया गया सोशल मीडिया पर जाम की वीडियो वायरल हुई हापुड़ पुलिस में जाम को जल्द से जल्द खुलवाने का प्रयास किया और पुलिस को मिली कामयाबी तीनों एक्सीडेंट वाहन क्रेन से हटवाकर रोड पर बिखरे रेट को एक साइड करा कर जाम को खुलवाने का काम किया।

और कुछ जानकारी मिलते ही आपके साथ शेयर करेंगे ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

Leave a Comment

Read More