रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )
किसानों के जुटान से महामाया फ्लाईओवर पर जाम लग गया है। वहीं प्रशासन ने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसानों को दिल्ली में एंटर करने नहीं दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अपनी मांगे पूरी नहीं किए जाने पर किसानों ने दिल्ली के संसद भवन के घेराव का ऐलान किया है। इसके लिए किसान महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा होंगे, इसके बाद दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। किसानों के जुटान से महामाया फ्लाईओवर पर जाम लग गया है। वहीं प्रशासन ने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तयार किया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बॉर्डर सील करने के साथ ही पुलिसबल बढ़ा दिए गए हैं।
– संसद तक मार्च करने की कोशिश कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस ने नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास रोक दिया। जिसकी वजह से फ्लाईओवर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
– किसानों को दिल्ली में एंट्री बंद कर दी गई है। नोएडा पुलिस ने किसानों को दलित पार्क नोएडा के पास रोक दिया है क्योंकि किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है।
– किसानों के दिल्ली में विरोध मार्च के आह्वान के बीच दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम है।

महामाया फ्लाईओवर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा
– संसद की ओर मार्च कर रहे यूपी के किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोक दिया है। किसान मुआवजे सहित अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
– एनटीपीसी सेक्टर 24 नोएडा से किसानों को पुलिस ने उठाया।
– माहामया से किसानों का काफिला दिल्ली की तरफ कूच कर रहा है।
– किसानों को दिल्ली एंटर नहीं करने के लिए बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
– लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।




